क्या आप जानना चाहते हैं भारत से वियतनाम जाने के लिए कितने पैसे चाहिए, क्या वियतनाम जाने के लिए वीजा की आवश्यकता है?
इस आर्टिकल में भारत से वियतनाम जाने का खर्च और वियतनाम का वीजा कितने में बनता है? के बारे में जानकारी दी गई है आइए विस्तार पूर्वक जाते हैं –
Table of Contents
भारत से वियतनाम जाने का खर्च
भारत से वियतनाम जाने का खर्च लगभग ₹30000 बैठता है लेकिन यह निम्नलिखित कारणों पर निर्भर करता है जैसे- विजा, हवाई यात्रा शुल्क, और ट्रांसपोर्टिंग खर्च ।
अगर आप वियतनाम घूमने के माध्यम से जा रहे हैं उस कंडीशन में लागत इससे ज्यादा आएगी क्योंकि इसमें होटल, खाने-पीने का चार्ज, साइट सीन, टूरिस्ट प्लेस, टिकट और ट्रांसपोर्टिंग चार्ज बढ़ जाएगा इन सभी कारणों के अतिरिक्त आप साल के किस माह में जाना चाहते हैं यह बहुत निर्भर करता है आमतौर पर वहां घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों में दिसंबर जनवरी और गर्मियों में मई जून का महीना होता है यदि आप इस दौरान वियतनाम विजिट करते हैं तो निश्चित रूप से खर्चे बढ़ जाएंगे।
2023 में प्रति व्यक्ति औसतन ₹90000 कुल खर्चा लग सकता है मगर यह सब आपके ऊपर डिपेंड करता है कीआप किस जगह पर कितना पैसा बचा सकते हैं।
भारत से वियतनाम का किराया कितना है ?

2023 में भारत से वियतनाम जाने का किराया औसतन प्रति व्यक्ति ₹9500 से ₹21000 तक है, 30 दिन की वैधता के साथ वीजा शुल्क $45 USD है ।
वियतनाम का वीजा कितने में बनता है?
भारतीय पर्यटकों के लिए वियतनाम वीजा शुल्क 30 दिन की वैधता के साथ प्रति व्यक्ति $45 USD और मल्टीपल व्यक्ति $65USD निर्धारित है। मल्टीपल एंट्री वीजा – $95 USD प्रति व्यक्ति रहने की अवधि अधिकतम 180 दिनों से अधिक नहीं हो सकती।
भारत से वियतनाम कैसे जाएं ?
भरत से वियतनाम पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका इंदिरा गांधी एयरपोर्ट नई दिल्ली से Hanoi (वियतनाम की राजधानी) के लिए हवाई जहाज लेना है। यह भारत से 3194 किलोमीटर दूर है और यहां तक पहुंचने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।
दिल्ली के अतिरिक्त चेन्नई, बेंगलुरु ,कोलकाता, अहमदाबाद ,हैदराबाद और मुंबई से डायरेक्ट वियतनाम के लिए फ्लाइट उपलब्ध है।
Read also
- विदेश यात्रा बना रहता है भारत के पांडुचेरी में जा कर देखिए जन्नत से कम नहीं है.
- पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने की जानकारी
- केरला भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगह जहां ले सकते हैं विदेश का आनंद
- कम बजट में करें गोवा घूमने की प्लानिंग
FAQ –
Q. वियतनाम कहां है ?
वियतनाम एक देश है जो एशिया महाद्वीप के दक्षिण पूर्वी भाग में बसा हुआ है यह चीन कंबोडिया और लाओस का बॉर्डर शेयर करता है
Q. वियतनाम करेंसी इन इंडिया
जनवरी 2023 में भारतीय ₹1 के बराबर 285.3 वियतनाम dong है.
Q. क्या वियतनाम जाने के लिए वीजा की आवश्यकता पड़ती है ?
जी हां बिल्कुल यह सभी भारतीय पर्यटकों के लिए अनिवार्य है कोई भी भारतीय वियतनाम का वीजा इनकी ऑफिशल वेबसाइट https://evisa.xuatnhapcanh.gov.vn/ पर विजिट करके स्वयं प्राप्त कर सकता हैं.