ranchi me ghumne ki jagah – नमस्कार प्रिय पाठकों यदि आप झारखंड की राजधानी रांची भ्रमण का विचार बना रहे हैं और जानना चाहते हैं रांची में घूमने की जगह कौन-कौन सी हैं तो आपको यह लेख निश्चित रूप से अंत तक पढ़ना चाहिए जिससे रांची के पर्यटन स्थल को एक्सप्लोर करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।
अगर हम रांची के दर्शनीय स्थल की बात करें तो यहां के जंगली गलियारे, पर्वतीय घाटियां और इन्हीं से प्रारंभ होती नदियां, झील तथा यहां के प्राकृतिक झरनों की खूबसूरती की मिसाल पूरे देश में दी जाती है।
रांची में एक से बढ़कर एक प्राकृतिक झरने मौजूद है और इन जलप्रपात की सुंदरता इतनी खूबसूरत है की हर साल हजारों सैलानी सिर्फ यहां के वाटरफॉल को देखने के लिए आते हैं। इनके अलावा भी यहां कई और पर्यटन स्थल है जो देखने योग्य हैं।
चलिए जानते हैं रांची में घूमने लायक जगह कौन कौन सी है जहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट जाना पसंद करते हैं।
Table of Contents
रांची में घूमने की जगह
इस शहर में बहुत सारे जल प्रपात होने के कारण इसे झरनों का शहर होने का गौरव प्राप्त है रांची घूमने की 20 सबसे खूबसूरत जगह
1. पतरातु वैली
![Top-20] रांची में घूमने की जगह | रांची के पर्यटन स्थल वैली](https://makebharat.com/wp-content/uploads/2022/06/पतरातु-वैली.jpg)
ऐसा नहीं है कि खूबसूरत नजारे केवल उत्तराखंड में देखे जाते हैं यहां का पतरातु वैली बेहद सुंदर नजारा प्रस्तुत करता है।
अगर आप प्रेमी हैं तो यहां सुकून भरा पल गुजार पाएंगे यहां के घुमावदार पहाड़ी रास्ते आपको हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली की याद दिला देंगे।
छुट्टियों में रांची के आस पास घूमने के लिए यह एक परफेक्ट प्लेस है जहां की घाटियों की वादियां और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच इस जलाशय में स्पीड बोट, पेडल बोट, जैसे और भी कई प्रकार की नौका विहार का लुफ्त उठा सकते हैं ।
रांची यात्रा के दौरान 1 दिन का समय निकालकर इस बैली का भ्रमण करना अपने आप में एक सुखद अनुभव का एहसास कराता है। जो जीवन के यादगार लम्हा बनकर आपके दिलों में हमेशा हमेशा के लिए याद बनकर रह जाएगी।
2. जैव विविधता उद्यान
![Top-20] रांची में घूमने की जगह | रांची के पर्यटन स्थल ranchi lake](https://makebharat.com/wp-content/uploads/2022/06/ranchi-lake.jpg)
रांची रिंग रोड के समीप लाल खटंगा गांव में संरक्षित झारखंड के विशिष्ट और दुर्लभ पौधों की प्रजातियों को संग्रह करता हुआ प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थान है।
हरियाली और प्रकृति सौंदर्य को दर्शाता हुआ यह उद्यान रांची शहर से खूंटी की ओर जाने वाले रास्ते पर 20 मीटर दूर 542 वर्ग किलोमीटर के दायरे पर फैला हुआ है तथा यह पूर्वी भारत का सबसे बड़ा बायोलॉजिकल पार्क है।
यहां कई प्रकार के बगीचे बने हुए जिन्हें अलग-अलग भागों में बांटा गया है जो इस प्रकार हैं-
- रोज गार्डन
- जलीय उद्यान
- सनसेट पॉइंट
- पाल्म गार्डन
- घास के मैदान
- औषधीय उद्यान
- स्वदेशी बगीचा
- जैपनीज पार्क
- बांस के जंगल
- चिल्ड्रन जॉन इत्यादि
शहर की भीड़भाड़ से दूर शांति भरा हर लम्हा बिताने के लिए काफी शानदार है यहां घूमने के लिए अपने परिवार जनों के साथ जा सकते हैं और यहां समय निकालकर जाए क्योंकि जहां पूरा दिन भी लग जाता है।
बिहार में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक राजगीर के इन 7 जगहों को घूमने के लिए आते हैं आप भी जानिए
3. पंचघाग वॉटरफॉल
रांची में फैमिली के साथ घूमने फिरने के लिए सबसे अच्छा स्थान पंचघाग जो कि एक झरना है जहां पानी की धाराएं आहिस्ता आहिस्ता बहती है जिसकी वजह से बड़े आसानी से बच्चे भी पानी में उतर कर स्विमिंग का आनंद उठा सकते हैं।
4. जनजातीय संग्रहालय
अगर आप झारखंड से नहीं है और यहां के गांव में निवास करने वाली जनजातियों की जीवन शैली को जानने में रुचि रखते हैं तो आपको एक बार इस जनजाति संग्रहालय में जरूर जाना चाहिए ।
यहां की प्रदर्शनी में आदिवासी संस्कृति की एक जीवंत झलक दिख जाएगी झारखंडी जीवन शैली को बड़ी खूबसूरती के साथ झांकियों के माध्यम से चित्रित किया जाए जो उनके रहन-सहन और उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले वस्तु को प्रस्तुत करता है। तथा या रांची शहर के भीतर ही स्थित है।
5. तरंग वाटर पार्क रांची
फिल्मों में फिल्माए जाने वाले वाटर पार्क के तर्ज पर रांची का तरंग वाटर पार्क 10 जून 2022 को बनकर तैयार हो गया है ।
अब यहां भी बड़े शहरों की तरह पानी में होने वाले खेलों आनंद लिया जा सकता है इसके लिए इससे पहले अन्य शहरों में जाना पड़ता था लेकिन अब आपके रांची शहर में तरंग वाटर पार्क तैयार हो चुका है जहां समुद्री लहरें विभिन्न प्रकार की स्लाइड और वयस्कों तथा बच्चों के लिए अलग-अलग स्विमिंग पूल तैयार किया गया है जहां आप पानी में होने वाली गतिविधियों का लुफ्त उठा सकते हैं।
पहाड़ों की रानी मसूरी यात्रा की विस्तार पूर्वक जानकारी
6. हुंडरू जलप्रपात रांची
वैसे तो रांची में कई जलप्रपात है लेकिन यहां का हुंडरू वॉटरफॉल पहाड़ के सबसे ऊंची चोटी से गिरने वाला झरना है इसीलिए यहां बिजली का उत्पादन के साथ-साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां जिपलाइन जैसी एडवेंचर को बनाया गया।
झरने के करीब पहुंचने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर कर जाना पड़ता है और यदि आपके पास गाड़ी है तो आप बिजली उत्पादन बाले घुमावदार रोड से नीचे उतर सकते हैं।
यहां तक पहुंचने का रास्ता थोड़ा कठिन है लेकिन जब आप इसके समीप पहुंचेंगे और पानी की गिरती हुई जलधारा को सादगी भरे भाव से देखेंगे तो आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा।
7. रॉक गार्डन (कंक बांध)
इस जन्नत नुमा जगह को गोंडा हिल के चट्टानों को काटकर बनाया गया यह गार्डन एक मानव निर्मित बाग है जोकि रांची रेलवे स्टेशन से 9 तथा अल्बर्ट एक्का चौक से लगभग 4 किलोमीटर दूर कंक बांध के तलहटी पर स्थित है ।
इस गार्डन में हर चीज को पत्थरों को काटकर बनाया गया है चाहे वह मानव स्टेचू हो या फिर जानवरों की मूर्तियां इन सब की नक्काशी बड़ी सुंदर तरीके से की गई है जो हर किसी को एक नजर में अपना दीवाना बना देते है।
परिवार के संग इस बाग में घूमने का अलग ही मजा है क्योंकि यहां बच्चों के लिए इंजॉय करने के लिए बहुत कुछ है जहां वह खूब सारा मौज मस्ती कर सकते हैं और उन्हें बेहद पसंद भी आएगा।
8. टैगोर पर्वत
अगर आप प्रकृति प्रेमी है और पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में घूमने का शौक रखते हैं तब आपको टैगोर हिल अवश्य विजिट करना चाहिए क्योंकि यहां से हरे-भरे खूबसूरत जंगल पहाड़ों की ऊंची ऊंची घाटियां और पूरे रांची शहर का अद्भुत मनोरम दृश्य देखने को मिलता है जो पर्यटकों को बेहद रास आता है।
9. रांची झील
![Top-20] रांची में घूमने की जगह | रांची के पर्यटन स्थल ranchi jheel](https://makebharat.com/wp-content/uploads/2022/06/ranchi-jheel.jpg)
जैसा कि आपको पता ही होगा फिर रांची शहर में छोटे बड़े अनेकों झील और झरने मौजूद हैं लेकिन उनमें से कुछ बहुत ही खास है जिन्हें टूरिस्टो के द्वारा सबसे ज्यादा विजिट किया जाता है उनमें से एक है रांची झील ।
यहां कई प्रकार के रंग बिरंगे पक्षियों का निवास स्थान है यह कभी आसमान में उड़ते हैं तो कभी आंख मिचोली करते हैं इनकी मनमौजीयां बहुत ही मनोरम दृश्य उत्पन्न करते हैं तो आप भी रांची में घूमने की जगह की लिस्ट में इस स्थान को जरूर शामिल करिएगा।
चारों तरफ पहाड़ियों से घिरे होने की कारण यहां का नजारा बेहद लुभावना होता है खास करके उन लोगों के लिए जो प्रकृति प्रेमी हैं और पक्षियों से बेहद प्रेम करते हैं ।
10. जगन्नाथ मंदिर रांची
रांची के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान यहां का जगन्नाथ मंदिर जोकि पुरी जगन्नाथ टेंपल के अनुरूप ही बनाया गया है पहाड़ी की चोटी पर बनाए गए इस भवन तक पहुंचने के लिए कई सीढ़ियां चढ़कर ऊपर पहुंचना होता है।
वैसे तो यहां प्रतिदिन आसपास के स्थानीय दर्शनार्थी भगवान श्री कृष्ण और राधा के दर्शन के लिए आते हैं लेकिन हर साल जून-जुलाई के समय यहां रथ यात्रा निकाली जाती है जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं ।
11. पहाड़ी मंदिर रांची
रांची के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में शामिल पहाड़ी मंदिर शहर के मध्य भाग में पर्वत के शिखर पर स्थित है जो कि भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए 97 सीढ़ियां चढ़कर जाना होता है ।
रांची यात्रा के दरमियान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए यहां जा सकते हैं क्योंकि यहां देवी देवताओं के दर्शन के साथ साथ पहाड़ी से पूरे शहर का अद्भुत दृश्य देख पाएंगे।
12. सूर्य मंदिर
रांची टाटा रोड पर स्थित शहर से लगभग 37 किलोमीटर दूर यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है प्राचीन है। रांची में धार्मिक दृष्टि से यह मंदिर बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इसका इतिहास त्रेता युग से जुड़ा हुआ है कहा जाता है कि अपने वनवास काल के समय भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण समेत यहां कुछ समय विश्राम किए थे और सूर्य देवता की पूजा किए थे।
इसलिए इस स्थान पर निर्मित मंदिर को 18 पहिए सात अश्वमेध के रथ पर विराजमान भगवान सूर्य देवता का स्वरूप दिया गया है।
रांची के सूर्य मंदिर में झारखंड का प्रसिद्ध टुसू मेला 1 जनवरी ,मकर संक्रांति ,चौथा छठ पूजा और कार्तिक छठ पर हर वर्ष विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।
13. पटेल पार्क
रांची का एक और आकर्षण केंद्र जो पटेल पार्क के नाम से जाना जाता है शहर की भीड़भाड़ से परेशान लोगों के लिए इस गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित किया गया है जो आने वाले सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देता।
14. नक्षत्र वन
झारखंड जंगल विभाग के द्वारा सन 2003 में निर्मित किए गए इस गार्डन में 40 प्रकार के प्रजातियों के औषधीय पौधों के साथ साथ फूलों की अलग-अलग प्रजातियों से इस वाटिका को सजाया गया।
शाम होते ही यहां स्थानीय पर्यटक म्यूजिक की धुन और पानी के फव्वारे तथा हरे भरे गार्डन के साथ-साथ अलग-अलग ग्रहों के ज्योतिषी नक्षत्र की जानकारी इकट्ठा करने हेतु यहां आते हैं।
फैमिली के साथ भी केन की छुट्टियां इंजॉय करने के लिए रांची में घूमने वाली जगह की लिस्ट में इस स्थान को अवश्य शामिल करें।
15. तारामंडल साइंस सिटी पार्क रांची
रांची के मध्य भाग में स्थित तारामंडल पार्क में कई प्रकार के इल्यूजन को देखा जा सकता है इसके अलावा यहां की प्रदर्शनी में चलचित्र के माध्यम से खगोलीय ग्रहों की गतिविधियों और साइंस केकई अविष्कारों को यहां बखूबी देख पाएंगे खास करके अगर आप विज्ञान के छात्र हैं तो आपको एक बार इस स्थान को जरूर भेंट करना चाहिए।
16. भगवान बिरसा बायोलॉजिकल पार्क
रांची शहर मुख्यालय से 21 किलोमीटर दूर बिरसा चिड़ियाघर में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर और सैकड़ों प्रजातियों के पक्षियों का घर है।
यदि अब जीव जंतु और जानवरों तथा पक्षियों को देखने में रुचि रखते हैं तो आपको इस बायोलॉजिकल पार्क में अवश्य जाना चाहिए ।
किस बायोलॉजिकल पार्क में आप इन जानवरों को देख पाएंगे जैसे कि- शेर, चीता, भालू, हिरण, गोरिला, दरियाई घोड़ा, जंगली बिल्ली, बाघ इत्यादि के साथ ही साथ सैकड़ों प्रजातियों के पक्षियों को आसमान में आंख में चोली करते हुए देख पाएंगे इसके साथ-साथ यहां की झील में पैदल वोटिंग का मजा उठा सकते हैं।
17. धुरवा बांध
फोटोग्राफी के शौकीन पर्यटकों के लिए धुरवा डैम बेहद आकर्षण का केंद्र है यहां छुट्टियों के दिनों में रांची के स्थानीय लोग दोस्तों के साथ मस्ती भरा जीवन का कुछ क्षण बिताने के लिए आते हैं आप भी अपनी रांची यात्रा के दौरान इस स्थान को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
18. ऑक्सीजन पार्क
रांची भारत के उन चुनिंदा शहरों में शामिल है जहां के शुद्ध वातावरण में प्रकृति वास करती है मनो ऐसा प्रतीत होता है कि यहां हर समय प्रकृति अपना रंग बिखरती रहती है।
और इन्हें ही संजोए रखने के लिए यहां के नगरीय विकास में पार्को को विशेष रुप से महत्व दिया जाता है। उन्हीं में से एक है ऑक्सीजन पार्क जहां बच्चों को खेलने के साथ-साथ वयस्कों के लिए जोगिंग खूबसूरत पेड़ पौधों की श्रृंखलाओं को तैयार किया गया।
19. रांची का जोन्हा जलप्रपात
रांची से 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जोन्हा फॉल raru river पर बनता है जिस की सहायक नदी गंगा है इसीलिए स्थानीय लोग इसे गंगा नाला भी कहते हैं। लोग यहां पिकनिक मनाने इसलिए भी जाना पसंद करते हैं क्योंकि इसी के पास एक और जलप्रपात है जिसका नाम सीता झरना है।
20. सीता वाटरफॉल
रांची में घूमने की एक और जगह सीता जलप्रपात आपको पता ही होगा रांची झरनों का शहर है और यहां छोटे बड़े अनेकों झरने मौजूद उन्हीं में से एक है यह जलप्रपात जो टूरिस्ट को अद्भुत दृश्य प्रदान करता है ।
21. दसम वॉटरफॉल रांची
रांची से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित दसम वॉटरफॉल की खूबसूरती लोगों को दूर दूर से खींच लाती है । नए साल के शुभ अवसर पर यहां पर्यटकों कि काफी ज्यादा भीड़ इकट्ठा होती है पहाड़ियों के बीच गिरता झरना और हरे भरे पेड़ पौधे के बीच पिकनिक का आनंद कई गुना बढ़ जाता है।
रांची के प्रसिद्ध व्यंजन
यह शहर केवल पर्यटकों को ही आकर्षित नहीं करता बल्कि यहां आने बाला हर कोई यहां के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद अवश्य लेता है खास करके धुस्का, लिट्टी चोखा, तीखा आलू की करी, चिल्का रोटी चिल्का रोटी, दही जीरा, और पित्त।
रांची कैसे पहुंचे ?
रांची पहुंचना उतना ही आसान है जितना कि नई दिल्ली क्योंकि यह शहर रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे से भी काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है यहां का बिरसा हवाई अड्डा देश का 28 वा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है।
आशा करता हूं रांची में घूमने की जगह की यह सूची आपको पसंद आई होगी अगर आपका कोई सवाल हो तो हमें नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं
ranchi tourist place in hindi
और पढ़ें-