Top 15] पांडिचेरी टूरिस्ट प्लेस – सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगह

सागर की लहरों की खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के कारण भारतीय और विदेशी सैलानियों के बीच पांडिचेरी टूरिस्ट प्लेस बहुत पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बना हुआ है।

पांडिचेरी भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है जहां फ्रांस की झलक देखने को मिलती है अगर आप भी अपने देश में रहकर विदेशों में होने का अनुभव पाना चाहते हैं तो आपको पांडिचेरी घूमने निश्चित रूप से जाना चाहिए।

लगभग 300 साल यह शहर फ्रांस के अधीन रहने के कारण यहां की गलियों में फ्रांसीसी सभ्यता की झलक दिखलाती है

पांडुचेरी में आधुनिक भारत के साथ-साथ फ्रांसीसी सभ्यता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है फ्रांसीसी द्वारा पांडुचेरी में रुचि लेने के कारण यह शहर काफी मशहूर हुआ। यहां की गलियां, घरों के डिजाइन फ्रांस की झलक दिखाएगी इतना ही नहीं यहां के ज्यादातर लोग फ्रेंच भाषा में बात करते हैं और तो और यहां के स्ट्रीट फूड और होटल में फ्रेंच भोजन खाने खाने के लिए मिलता है।

आगे इस लेख में अब जान पाएंगे पांडिचेरी में रुकने तथा खाने-पीने के क्या व्यवस्था है ? पांडिचेरी टूरिस्ट प्लेस घूमने का सबसे अच्छा मौसम कौन सा होता है ? पांडिचेरी में घूमने की सबसे अच्छी जगह कौन-सी हैं ? पांडिचेरी कैसे जाएं है ? तो बने रहे इस लेख के अंत तक।

ज्यादा देर ना करते हुए चलिए जानते हैं पांडिचेरी टूरिस्ट प्लेस में घूमने फिरने लायक जगह कौन-कौन सी है-

पांडिचेरी टूरिस्ट प्लेस

पांडिचेरी भारतीय प्रायद्वीप के पूर्वी छोर पर स्थित है जहां समुद्री तटवर्ती सीमाएं मौजूद है और यही इस शहर के पर्यटन स्थल को बढ़ावा देते हैं।

1. स्कूबा डाइविंग

स्कूबा-डाइविंग

अगर आपको स्कूबा डाइविंग करना है तो विदेश जाने की जरूरत नहीं है इसका आनंद पांडिचेरी में उठा सकते हैं लेकिन यह आम लोगों के बस की बात नहीं होती है इसके लिए सही प्रशिक्षण की जरूरत होती है लेकिन चिंता ना करें कुछ घंटों के ट्रेनिंग के बाद बड़े आसानी से आप समुद्र में छलांग लगा सकते हैं और इसकी गहराई में जाकर जलीय पौधे जीव जंतुओं मछलियों की प्रजातियों को देख सकते हैं।

2. पैराडाइज बीच

में पैरासेलिंग

भारत में समुद्र तट कई शहरों में मौजूद हैं स्पेशली गोवा पर्यटन इसी के लिए जाना जाता है लेकिन जो आनंद पांडिचेरी का पैराडाइज बीच घूमने में आता है शायद ही किसी और तट पर हो।

पांडिचेरी यात्रा को रोमांचक मुकाम तक पहुंचाने के लिए यहां का पैराडाइज बीच काफी है क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए सैलानियों को फेरी (नाव की सवारी) करनी होती है और इसे पार करने में 30 मिनट का समय लगता है।

इसके रास्ते में हरे भरे मैंग्रोव वन है और इसमें अनगिनत रंग-बिरंगे पक्षियों का बसेरा है जिसे आप यात्रा करते वक्त देख पाएंगे फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए पांडिचेरी टूरिस्ट प्लेस में यह जगह सबसे खास है। इस यात्रा को सूर्योदय और सूर्यास्त के समय करना उचित माना जाता है।

नाव के द्वारा बीच पर पहुंचने के बाद आप चाहें तो स्कूबा डाइविंग के साथ-साथ और भी कई पानी में होने वाली गतिविधियों का लुफ्त उठा सकते हैं।

समुद्री बीच का भरपूर आनंद लेना हो तो ऐसे करें चेन्नई की यात्रा

3. औरोबिंदो आश्रम पांडिचेरी

विश्व के सबसे धनी आश्रमों में से एक अरविंदो आश्रम में अध्यात्म और सुंदरता का एक अद्भुत मिलन देखने को मिलता है। यहां लगभग 1600 से भी ज्यादा लोग निवास करते हैं कुछ लोग किसी बीमारी से ग्रसित है तो कोई योग साधना का दीवाना है।

यहां साल भर दुनिया भर के सैलानी शांति और दिव्य ऊर्जा का अनुभव करने के लिए आते हैं आप भी अपनी पांडिचेरी की यात्रा के दौरान इस स्थान को अपने घूमने की सूची में जरूर शामिल करिएगा।

4. चुन्नंबर बोट हाउस

चुन्नंबर बोट हाउस

पांडिचेरी शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चुनंबर पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले स्थानों में से एक है।

सुनहरी रेत ,क्रिस्टल पानी और चारों तरफ हरे भरे मैंग्रोव के पेड़ सुरम्य वातावरण प्राकृतिक परिदृश्य प्रस्तुत करता है।

पार्टनर या फिर गर्लफ्रेंड के साथ यादगार यात्रा बनाने के लिए छोटी क्रूज बोट का सफर करें और साथ ही पानी में खेलों का मजा उठाएं।

इस स्थान को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करने में 1 दिन का समय लग जाता है जिसमें पानी में होने गतिविधियों के साथ-साथ छोटी क्रूज बोट का आनंद लिया जाता है आपको पांडुचेरी पर्यटन स्थल के लिस्ट में इस स्थान को सबसे पहले नंबर पर शामिल करना चाहिए हैं।

5. बोटैनिकल गार्डन

पांडिचेरी के बॉटनिकल गार्डन घूमने की एक दिलचस्प जगह है यह दुर्लभ पौधों का संग्रहालय है। जिसमें भारत के विभिन्न हिस्सों और दुनिया के कोने-कोने से पौधों की प्रजातियों को संग्रहित किया गया।

इसमें जलीय जीव जंतु के साथ-साथ एक मछली घर भी है जहां समुद्री तटों पर मछली पकड़ने कि अलग-अलग विधियों को प्रदर्शित किया जाता है।

6. पांडिचेरी का वाटर स्पोर्ट

सागर के शांत लहरों के कारण पांडिचेरी पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है इसके सफेद रेतीले समुद्र तटों के साथ यात्रियों के लिए कई वाटर स्पोर्ट्स के विकल्प हैं जैसे- पैरासेलिंग ,पैराग्लाइडिंग, बोट राइड, बनाना राइड, स्कूबा डाइविंग, वाटर सर्फिंग इत्यादि पांडिचेरी उन पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा है जो पानी में खेलों का अनुभव पाना चाहते हैं।

7. पांडिचेरी का ऑरोविले

पांडिचेरी के विल्लुपुरम जिला का मुख्य पर्यटन स्थल ऑरोविले विश्व शांति का प्रतीक है जिसकी विशाल स्वर्ण ग्लोब जैसी संरचना है यहां सभी धर्म के लोगों को एकजुटता के साथ-साथ सद्भाव से रहना और भाईचारे का संदेश दिया जाता है।

यहां कोई भी मनुष्य बैठकर कुछ समय अपनी अंतरात्मा पर ध्यान केंद्रित कर सकता है इस ग्लोब निर्माण के दौरान 124 देशों से मिट्टी लाकर कलश में डालकर मिश्रित किया गया था।

जब आप यहां आ जाएंगे इसकी संरचना और नक्काशी को देखेंगे तो सच में आपको मंत्रमुग्ध कर देगा और महसूस होगा कि काश कुछ पल के लिए वक्त नहीं ठहर जाए।

8. प्रोमिनाड बीच

वाइट टाउन इलाके में एक प्राकृतिक चट्टानी सैरगाह है जो पांडिचेरी के दार्शनिक स्थल का प्रमुख हिस्सा है।

प्रकृति की सुंदरता से रूबरू कराती प्रोमिनाड बीच आगंतुकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है यहां की समुद्री खुशबू ठंडी हवाओं के झरोखे सैलानियों को तरोताजा करते हैं।

अंकित के सानिध्य वातावरण में पांडिचेरी यात्रा को यादगार बनाने के लिए अपने प्रिय जनों के साथ कैमरे में फोटोग्राफी करवाएं ।

9. सेरेनिटी बीच

पांडिचेरी में तटीय शहर के शांत इलाके में स्थित सेनेटरी बीच अपनी सुनहरी रेत ,वाटर सर्फिंग और नीले पानी की लहरों के लिए जाना जाता है।

यह बीच पर्यटकों को शानदार वॉटर सर्फिंग इंजॉय करने का मौका देता है यदि आप पानी की लहरों के साथ खेलने का आनंद उठाना चाहते हैं तो यहां के सर्फिंग स्कूल से प्रशिक्षण ले और वहां से सर्फिंग उपकरण लेकर समुद्र में गोता लगा सकते हैं।

10. जवाहर गुड़िया संग्रहालय

क्या आप पांडिचेरी की यात्रा बच्चों के साथ कर रहे हैं अगर हां तो आपको जवाहर गुड़िया संग्रहालय और अवश्य विजिट करना चाहिए।

संग्रहालय में बच्चे विभिन्न राज्यों के पहनावे वेशभूषा को अच्छी तरह से जान पाएंगे इसके साथ है भगवान गणेश के कठपुतली सहित परी कथा में गुड़िया को देख सकते हैं।

इस म्यूजियम में भारत के सभी राज्यों से एकत्रित की गई 140 प्रकार की अलग अलग संस्कृति की गुड़िया है जो देखने में बिल्कुल जीवंत लगती हैं।

11. माना कुंडा विनयागर मंदिर

पांडिचेरी केवल अपने समुद्री तटों के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि यहां का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माना कुंडा मंदिर दक्षिण भारत में बहुत प्रसिद्ध है।

द्रविड़ शैली की बेहतरीन नकाशी में बनाया गया यह मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है यहां भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा एक खूबसूरत रथ पर स्थापित है।

हर साल दशहरे की शुभ अवसर पर रथ पर सवार गणेश भगवान को पूरे शहर का भ्रमण कराया जाता है जिसमें अपार श्रद्धालु शामिल होते हैं इतना ही नहीं गणेश चतुर्थी त्यौहार के दिन भी यहां भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

12. व्हाइट टाउन पांडिचेरी

फ्रेंच सभ्यता से परिपूर्ण व्हाइट टाउन वह क्षेत्र है जहां फ्रांसीसी परिवार निवास करते थे यहां आज भी फ्रांसीसी कल्चर बिखरा पड़ा हुआ है यहां की सड़कें ,घरों की बनावट पेड़ों की सुव्यवस्थित तरीके के साथ ही यहां के होटल, रेस्तरां में फ्रेंच व्यंजन परोसे जाते हैं जो बहुत ही लाजवाब होता है।

तो देर किस बात की आप भी पांडिचेरी में घूमने वाली जगह में इस स्थान को शामिल करके विदेश का आनंद ले सकते हैं।

13. पांडिचेरी का ओस्टरी वेटलैंड

ओसुडु गांव में स्थित ओस्टरी वेटलैंड एक मानव निर्मित मीठे पानी की झील है जो पांडिचेरी टूरिस्ट प्लेस की दृष्टि से काफी ज्यादा लोकप्रिय।

प्रकृति प्रेमियों के लिए यह वेटलैंड एक आदर्श स्थान साबित हो सकता है झील में नाव की सवारी करते हुए सैकड़ों प्रजातियों के पक्षियों कि मनमौजी देख पाएंगे इतना ही नहीं इसके आसपास सुंदर वनस्पतियों के जंगली क्षेत्र में अपने चाहने वालों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

14. अरिकामेडु

पांडिचेरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक अरिकामेडु अरियानकुप्पम नदी के तट पर स्थित है जो इंडो-रोमन पुरातात्विक स्थल है।

सदियों पहले यह शहर प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र हुआ करता था उस समय यहां रोमन ,फ्रेंच और चोलों का निवास था।

इस क्षेत्र में 1940 के दौरान हुई खुदाई में हजारों वर्ष पूर्व पहली शताब्दी के अवशेष प्राप्त हुए जो पांडिचेरी के म्यूजियम में रखे गए

भारत के इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह जगह बेहद महत्वपूर्ण है यहां के गलियारों में पैदल चलते हुए आज से हजारों वर्ष पहले की सभ्यता जननी और समझने का मौका देता है।

15. पांडिचेरी का गौबर्ट बाजार

घुमावदार सड़कों के किनारे बसा यह बाजार पांडिचेरी की यात्रा के दौरान पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले स्थानों में से एक है गौबर्ट बाजार जो खरीदारी के लिए सबसे उपयुक्त है अपने चाहने वालों के लिए उपहार के तौर पर पांडिचेरी की यादों के रूप में यहां से गिफ्ट खरीद सकते हैं।

इसके साथ साथ पांडिचेरी के स्वादिष्ट मछली और अलग-अलग व्यंजनों को यहां रेस्टोरेंट या फिर स्ट्रीट फूड की दुकानों में जाकर खाने का टेस्ट ले सकते।

पांडिचेरी कैसे जाएं ?

भारत का महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल होने की वजह से पांडिचेरी देश के विभिन्न राज्यों से रेल तथा रोड मार्ग से जोड़ा गया है इसका निकटतम बड़ा रेलवे स्टेशन विल्लुपुरम है जो पांडिचेरी से 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पांडिचेरी का नजदीकी हवाई अड्डा चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जो 150 किलोमीटर दूर है।

पांडिचेरी कैसे घूमे ?

पांडिचेरी घूमने के दो मेजर विकल्प है पहला ट्रैवल एजेंट के द्वारा टैक्सी बुक करके और दूसरा बाइक स्कूटी किराए पर देकर।

पांडिचेरी घूमने के लिए सबसे सस्ता और अच्छा विकल्प बाइक स्कूटी किराए पर लेकर जो रेलवे स्टेशन तथा औरोविले बीच के पास आसानी से मिल जाते हैं।

इसमें 2 लोग बैठ सकते हैं इसका चार्ज बाइक के अनुसार निर्धारित किया जाता है मान लीजिए यदि आप स्कूटी लेते हैं तो इसका चार्ज ₹500 प्रतिदिन का होता है जो मिनिमम है। वहीं अगर आप बुलेट लेते हैं तो ₹1000.

पांडिचेरी में कहां रुके ?

अगर हम बात करे पांडिचेरी में कहां रुके तो ऑरोविले या फिरऔरोबिंदो आश्रम यह दोनों जगह इस शहर का बेस्ट प्वाइंट हैं यहां से पांडिचेरी टूरिस्ट प्लेस की सभी जगह काफी नजदीक है जिससे घूमने के लिए दिक्कत भी नहीं होती।

यहां आपको हर बजट के होटल देखने के लिए मिल जाते हैं जो बहुत ही लग्जरी होते हैं यहां1000 से लेकर 10000 तक प्रतिदिन दिन के हिसाब से होटल के चार्ज किए जाते हैं जिन्हें आपअपने बजट के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं।

FAQ- पांडिचेरी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न ?

Q. 1 पांडिचेरी घूमने के लिए कितने दिन का समय होना चाहिए ?

पांडिचेरी के सभी जगहों को कवर करने के साथ-साथ यहां के वाटर स्पोर्ट्स और बोट हाउस का आनंद लेने के लिए 3 दिन का समय पांडिचेरी घूमने के लिए पर्याप्त है, यदि आपके पास निजी वाहन है तो दो दिन का समय आपके लिए काफी है।

Q.2 पांडिचेरी कब जाना चाहिए ?

यह आप पांडिचेरी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आप मानसून या सर्दियों के मौसम में घूमने जाएं इस दौरान सुहावने मौसम के साथ हरे-भरे प्राकृतिक सौंदर्य का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है.

निष्कर्ष

आशा करता हूं आपको यात्रा के दरमियान पांडिचेरी टूरिस्ट प्लेस में किन-किन जगहों को घूमना है तथा वहां कहां रुकना है, कब जाना है, और पांडिचेरी तक पहुंचने के माध्यम के साथ-साथ पांडिचेरी कितने दिन का टूर प्लान बनाना चाहिए इससे जुड़ी सभी जानकारी आपको मिल गई होगी । अगर आपको यह लेख पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

और पढ़ें

Leave a Comment